Skip to main content

तनाव और सामान्य दबाव शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान पहुंचा सकता है: योगाचार्य सन्नो दुबे

 


नीरज कुमार पाण्डेय जिला संवादाता बस्ती 

बस्ती।तनाव और सामान्य दबाव में होने की भावना है चाहे वह राजनीतिक सामाजिक आर्थिक कारण अथवा पारिवारिक चिंता के कारण शारीरिक और मानसिक दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है उक्त विचार दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तनाव जागरूकता दिवस पर सन्नो दुबे योगाचार्य आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि तनाव कभी-कभी सकारात्मक भी हो सकता यह हमें ज्यादा सर्तक बनाता है और कुछ स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने में हमारी मदद करता है हालांकि तनाव सिर्फ तभी फायदेमंद पाया गया है जब वह थोड़े समय के लिए हो अत्यधिक या लंबे समय तक तनाव दिल की बीमारियों के साथ अवसाद जैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है उन्होंने कहा कि जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो आपके मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं, जिनमें चिंता, चिड़चिड़ापन या कम आत्मसम्मान शामिल है, जिसके कारण आप अंतर्मुखी, अनिर्णायक या रोने वाले हो सकते हैं।

आपको लगातार चिंता, विचारों की दौड़ या बार-बार अपने दिमाग में एक ही बात को दोहराते रहना पड़ सकता है। कुछ लोगों के व्यवहार में बदलाव आता है। वे आसानी से अपना आपा खो सकते हैं, तर्कहीन तरीके से काम कर सकते हैं या मौखिक या शारीरिक रूप से अधिक आक्रामक हो सकते हैं। 

   भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा  कि अत्यधिक चिंता आपको इतना अस्वस्थ महसूस करा सकती है कि आपको चिंता होती है कि आपको कोई गंभीर शारीरिक बीमारी है।

तनाव के लक्षणों की पहचान करना

हर कोई तनाव का अनुभव करता है। हालाँकि, जब यह आपके जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण को प्रभावित करता है, तो इसे जल्द से जल्द निपटाना महत्वपूर्ण है। हालाँकि तनाव हर किसी को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करता है, लेकिन कुछ सामान्य संकेत और लक्षण हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए:लगातार चिंता या बेचैनी की भावनाअभिभूत होने की भावनाएँ मुश्किल से ध्यान दे मूड में उतार-चढ़ाव या मनोदशा में परिवर्तन चिड़चिड़ापन या जल्दी गुस्सा आना आराम करने में कठिनाई अवसाद कम आत्म सम्मान सामान्य से अधिक या कम खाना सोने की आदतों में बदलाव

आराम करने के लिए शराब, तंबाकू या अवैध दवाओं का उपयोग करना

दर्द और पीड़ा, विशेष रूप से मांसपेशियों में तनाव

दस्त मतली या चक्कर आने की भावना सेक्स इच्छा में कमीआदि पर लक्षण पर ध्यान देना चाहिए।

 कार्यक्रम में मुख्य अतीत को दूधनाथ गुप्ता स्मृति पुरस्कार 2024 व अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अमित शर्मा ,वशिष्ठ गिरी, गोपाल वर्मा, लालकृष्ण उपाध्याय, गणेश चौरसिया ,दिवाकर सिंह सहित दर्जनों लोग थे।

Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...