Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2025

डॉन वास्को स्कूल में हर्षोल्लास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

दिनेश कुमार पाण्डेय,  वि शेष संवाददाता, बस्ती        76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आवास विकास कॉलोनी में स्थित डॉन वास्को स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर स्कूल के प्रबंधक राजेश मिश्रा के द्वारा स्कूल प्रांगण में झंडा रोहण किया गया, जिस मौके पर स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं तथा छात्र और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। झंडारोहण कार्यक्रम के उपरांत प्रबंधक राजेश मिश्रा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर बलिदानों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा छात्रों को संबोधित करते हुए देश की एकता अखंडता एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया, जिससे तिरंगे का मान और शान दुनिया में बढ़ती रहे। गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल की छात्र और छात्राओं द्वारा राजस्थानी, गुजराती कश्मीरी व अन्य प्रदेशों के पारंपरिक गीतों को गाकर पारंपरिक नृत्य किया गया। स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर अनिल चंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट, सुभाष चंद्र दुबे, एडवोकेट, धर्मेंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट, बाल गोविंद सोनकर, राजकुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट, सूर्य नारा...

स्वच्छता भी एक राष्ट्र सेवा है:नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती 25 जनवरी। स्वच्छता भी एक राष्ट्र सेवा है । स्वच्छ नगर से ही स्वस्थ नगर और समृद्ध नगर की कल्पना साकार हो सकेगी। आज शिवाजी नगर वार्ड के गोसाई जोत में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर श्रीमती राना ने जहां स्वयं झाड़ू लगाकर नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया वहीं सैकड़ों महिलाओं को निःशुल्क डस्टबिन भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि नगर देश की इकलौती नगर पंचायत है जहां प्रत्येक महीने के अन्तिम शनिवार को एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को योग दिवस और वृद्ध जन सम्मान आयोजित होता है। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पर साप्ताहिक जनता दर्शन, कार्य दिवस पर कंट्रोल रूम की सुविधा सहित दर्जनों जनहितकारी योजनाएं संचालित कर नगर पंचायत नगर देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इसके पूर्व श्रीमती राना नगर पंचायत के सफाई कर्मियों और सहयोगि...

सामाजिक समरसता बनाए रखने का अहम कड़ी है सहभोज

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती 15जनवरी बस्ती। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मनाते हुए हुआ सहभोज। मकर संक्रांति पाश्चात्य सभ्यताओं की ओर जा रहे लोगों को सनातन धर्म के आदर्शों का ज्ञान बोध कराता है।  मकर संक्रांति पर्व पर नगर बाजार दुर्गा जी के मंदिर पर राजकोट में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष विजयभान सिंह के सानिध्य में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के दलित बस्ती में जाकर अंबेडकर जी के आदर्शो को चंद्रशेखर मुन्ना जी ने बताया और सभी को भाजपा के पक्ष में रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने साथ बैठकर खिचड़ी, सहभोज में हिस्सा लिया।   इस अवसर पर चंद्रशेखर मुन्ना,विजयभान सिंह, संजय पांडेय,प्रदीप सिंह ,सोनू सिंह,कन्हैया दूबे,श्रुति अग्रहरी, प्रदीप राना, मोहन्थी दूबे,मोरध्वज सिंह,रणविजय गौतम,प्रदीप निषाद,साधना सिंह, अजय श्रीवास्तव, शंकर पांडेय,राम बरन भारती ,शाश्वत पांडे,सुनील श्रीवास्तव के साथ अन्य कई लोग रहे एकत्र।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र (माय भारत) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देश पर ग्राम पंचायत कुसमौर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे युवा नेता एवं सभी युवाओं के चहेते मंगल यादव जी एवं जिला चिकित्सालय योग प्रशिक्षक परवेज आलम जी ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श एवं विचारों पर चलकर आज भी हम युवा बहुत बड़ी ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं । स्वामी विवेकानन्द भारत के युवाओं को गौरवशाली अतीत और भव्य भविष्य की मजबूत कड़ी के रूप में देखते थे। विवेकानन्द जी कहते थे कि सारी शक्ति तुम्हारे भीतर है, उस शक्ति का आह्वान करो। आपको विश्वास होना चाहिए कि आप सब कुछ कर सकते हैं। स्वयं पर यह विश्वास और असंभव को संभव में बदलना आज भी देश के युवाओं के लिए प्रासंगिक है  । 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद जी का जन्म हुआ था हम 1984 को उनके जन्मदिन को राष्ट...

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर 58 प्रत्याशी ने ठोकी दावेदारी, प्रदेश परिषद सदस्य के लिए भरे गए 18 पर्चे

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष पद और प्रदेश परिषद पद के लिए आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी भरी। भाजपा पार्टी कार्यालय पर नामांकन पत्र जमा किए गए। चुनाव अधिकारी दो दिन से बस्ती में मौजूद रहे। उन्हीं के समक्ष दावेदारी पत्र दाखिल किए गए। जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद का हुआ नामांकन संगठनात्मक पर्व के तहत जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश मन्त्री व जिला चुनाव अधिकारी शंकर लाल लोधी व जिला पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह ओढे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए व्यवस्थित ढंग से प्रक्रिया चली। इसको लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गये।    जिलाध्यक्ष के लिए हुए 58 नामांकन शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक नामांकन पत्र दाखिल किए गये, इस दौरान पार्टी के नेताओं ने नामांकन पत्र भरे 10 बजे से ही नामांकन पत्र भरने के लिए नेताओं की पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और वह जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जाकर अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे थे। नामां...

संविधान गौरव अभियान के तहत बहादुरपुर मंडल की हुई बैठक

    नीरज कुमार पांडेय जिला संबदाता बस्ती।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के संविधान को बने 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।  जिसके तहत बुधवार को बहादुरपुर मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर बाजार राजकोट दुर्गा मंदिर परिसर में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजभान सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अमरेश पांडे ने कहा कि यह अभियान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देगा।       इस अवसर पर सभी ने नए मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और स्वागत किया।  इस अवसर पर जगदीश पांडे, संजय पांडे ,बृजभान सिंह प्रदीप सिंह ,प्रदीप निषाद, दिनेश पांडे, कोमल दुबे ,सतीश मिश्रा, शाश्वत पांडे ,रणविजय गौतम,प्रदीप सिंह राना ,दिलीप शर्मा,रामबरन भारती, प्रमोद सिंह, शिव प्रसाद सि...

राष्ट्रीय खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में खेलेंगे बस्ती जिले के पांच खिलाड़ी

नीरज कुमार पांडेय जिला संबाददाता बस्ती   उपलब्धि के लिए बच्चे, शिक्षक दोनों प्रशंसा के पात्र - संजय शुक्ल बस्ती। महाराष्ट्र में होने वाली 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खो-खो अंडर-14 का आयोजन आगामी दस से तेरह जनवरी के बीच कोल्हापुर, महाराष्ट्र में होगा। जिसमें बालक वर्ग प्रतियोगिता में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर, ब्लॉक बहादुरपुर के छात्र राजकुमार, झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी के छात्र विवेक और राज गौर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय निपनिया विकासखंड हरैया की छात्रा संध्या और प्रियांशी का चयन हुआ है। यह सभी बच्चे पिछले वर्षों में कई प्रतियोगिताओं में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेले हैं और विजेता बने हैं।  खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर सहायक शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है। बच्चों ने जिस त...

वरिष्ठ समाजसेवी के जन्मदिन के अवसर पर किया गया हवन पूजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संवाददाता 1जनवरी2025 बस्ती।वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख ,प्रतिनिधि अध्यक्ष आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार राना दिनेश प्रताप सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुख समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की कामना हेतु दुर्गा मंदिर नगर बाजार पर हवन पूजन किया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों द्वारा बड़ी संख्या में लोगों ने किया हवन।  जिसमे मुख्यरूप से नन्दलाल मिश्रा,घनश्याम यादव, संजय पांडेय, संतोष श्रीवास्तव शैलेन्द्र उपाध्याय,नवीन सिंह, राजा सिंह अखिल श्रीवास्तव अरविंद कुमार, आलोक शुक्ला, योगेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।