नीरज कुमार पांडेय जिला संबदाता
बस्ती।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के संविधान को बने 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
जिसके तहत बुधवार को बहादुरपुर मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर बाजार राजकोट दुर्गा मंदिर परिसर में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजभान सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अमरेश पांडे ने कहा कि यह अभियान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर सभी ने नए मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और स्वागत किया।
इस अवसर पर जगदीश पांडे, संजय पांडे ,बृजभान सिंह प्रदीप सिंह ,प्रदीप निषाद, दिनेश पांडे, कोमल दुबे ,सतीश मिश्रा, शाश्वत पांडे ,रणविजय गौतम,प्रदीप सिंह राना ,दिलीप शर्मा,रामबरन भारती, प्रमोद सिंह, शिव प्रसाद सिंह ,रामनाथ सोनकर सहित और अन्य लोग रहे एकत्र।
Comments
Post a Comment