Skip to main content

नगर पंचायत नगर के बकैनियां में हुआ योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन



नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती

बस्ती, 11 मार्च। नगर पंचायत नगर में योग शिविर और वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जे० पी० नगर वार्ड के बकैनिया द्वीप अंबेडकर पार्क में हुए कार्यकम में जहां स्थानीय लोगों को योग के गुर सिखाए गए वहीं दो वृद्ध लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य लिए नियमित योग और व्यायाम आवश्यक है। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा बताते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग और प्राणायाम को अपना रही है। उन्होंने समाज के बूढ़े बुजुर्गों को प्रत्यक्ष देवी देवता की संज्ञा देते हुए कहा कि घर के वृद्ध जन हमारे लिए आदर्श हैं। उन्होंने इसे सनातन सभ्यता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि पारिवारिक समरसता के लिए घर में बड़ी उम्र के लोगों का खुशहाल रहना अपरिहार्य है। योग शिविर के समापन अवसर पर पूर्व प्रमुख श्री राना ने वार्ड के 82 वर्षीय नन्दू राम और 85 वर्षीय संवारी देवी को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों को अंग वस्त्र प्रदान कर आरती उतारी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। प्रातः हुए इस समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

 इस अवसर पर सभासद संदीप कुमार, राज कुमार चौधरी, राजेश कुमार पाण्डेय, रणविजय गौतम, मकरंद पाण्डेय रंजीत राव,,राकेश पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, राम किशुन,राम धनी, खजांची, सुनील, राम अवध, राजेश कुमार,चंद्र मणि मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, रणजीत सिंह, अमर नाथ, गंगोत्री पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।


Comments

Popular posts from this blog

सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता :नीलम सिंह राना

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 20 दिसम्बर। नगर पंचायत नगर का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास के 750 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र और कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत के दो सफाई नायक और 10 सफाई कर्मी सम्मानित किए गए। नगर पंचायत कर्मियों द्वारा अध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित किया गया।श्रीमती राना ने 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करना हमारा उद्वेश्य है। उन्होंने सभी पन्द्रह वार्डों के निरन्तर विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा। सर्व समाज का सम्मान और गरीबों का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आदर्श नगर पंचायत जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हम सब ऐसा प्रयास करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योग...

नगर में शहीद मेला का होगा आयोजन

  नीरज कुमार पांडेय जिला संबादाता बस्ती बस्ती, 13 दिसम्बर। 18 दिसम्बर को नगर में शहीद मेला आयोजित किया जाएगा। 14 वर्ष आयु वर्ग तक के बालक बालिकाओं का 02 किलोमीटर दौड़ ,कवि सम्मेलन ,मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, विभागीय प्रदर्शनी तथा सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ने का विविध आयोजन होना है। शहीद मेले की पूर्व संध्या पर राजकोट तिराहे पर बने नव निर्मित अमर बलिदानी स्तम्भ का लोकार्पण किया जाएगा।  उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में नगर राज्य का स्वर्णिम इतिहास रहा है। मातृभूमि की रक्षा के लिए राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अपने प्राणों की आहुति देकर सदा के लिए अमर हो गए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने के बजाय स्वाभिमान के साथ अपना बलिदान श्रेयष्कर समझा। नगर स्थित राजकोट का खंडहर आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। इसी संघर्ष और त्याग को स्मरण कर अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए 18 दिसम्बर को शहीद मेला आयोजित होता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी विरास...

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने 14 वा 15 दिसंबर को दिल्ली जायेंगे राना दिनेश प्रताप सिंह

  बस्ती, 05 दिसम्बर। बहादुरपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह 14 व 15 दिसम्बर को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के चुनाव में हिस्सा लेने दिल्ली जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होना है। श्री राना के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से 40 अन्य सदस्य उत्तर प्रदेश की तरफ से मतदान में प्रतिभाग करेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए श्री  राना ने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मेघालय, आंध्र प्रदेश, असम , कर्नाटक, बिहार सहित 26 प्रदेशों के 315 प्रतिनिधि इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद देश में लगभग सात दशकों से पंचायत प्रतिनिधियों का नेतृत्व कर रहा है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को जवाबदेह और अधिकार संपन्न बनाने के लिए कार्य कर रही पंचायत परिषद का दिल्ली स्थित मयूर विहार फेज 1 स्थित केन्द्रीय कार्यालय में मतदान होना है। उन्होंने बताया कि बलवंत राय मेहता, लोक नायक जय प्रकाश नारायण सहित आठ बड़ी हस्तियां अब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी है। भारत के पूर्ण केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत...